मध्यप्रदेश

मैहर सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा: डीजल टैंक ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल; श्रमिकों में आक्रोश

मैहर ( शिखर दर्शन ) //
मध्य प्रदेश के मैहर स्थित सरला नगर में गुरुवार को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। फैक्ट्री में एक डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान गैस बनने से जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई। डीजल से भरे टैंक में वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान टैंक के अंदर गैस बनने से जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रभुदयाल कुशवाहा (35) निवासी बदेरा को इलाज के लिए सतना भेजा गया।

ब्लास्ट के बाद हड़कंप और आक्रोश:
विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री के एचआर अधिकारी पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी:
फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इस हादसे की विस्तृत जांच में जुट गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!