मध्यप्रदेश

तीन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 8 इंच तक बरस सकता है पानी; एमपी में आज जमकर बरसेंगे बादल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़, नरसिंहपुर और पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

तीन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को टीकमगढ़, नरसिंहपुर और पन्ना में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। लगातार बारिश की स्थिति में नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जबलपुर, सतना, सागर, सीधी, शहडोल, रायसेन, दमोह, कटनी, मंडला, मऊगंज, रीवा और छतरपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में भी बरसेंगे बादल

राजधानी भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, सिंगरौली, बैतूल, बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, खरगोन, खंडवा, आलीराजपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अनूपपुर, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, रतलाम, नीमच, नर्मदापुरम, निवाड़ी, मैहर, मंदसौर, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, डिंडोरी, देवास, दतिया, हरदा, भिंड, धार, झाबुआ, उमरिया और गुना में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अवदाब के असर से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर सक्रिय अवदाब के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके प्रभाव से आज विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!