रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर तीन अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जोन मध्य) रायपुर कमिश्नरेट तारकेश्वर पटेल को अब पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है।

वहीं, दीपमाला कश्यप, जो अब तक जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हेडक्वार्टर प्रशिक्षण डीजीपी कार्यालय एवं साइबर सेल, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!