बिलासपुर संभाग

बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर की मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बाल संप्रेक्षण गृह से जुड़ा होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए ही जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

एसपी ने बताया कि मामले का विस्तृत विवरण संबंधित अधिकारी द्वारा नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल संप्रेक्षण गृह से जुड़े मामलों में किशोरों की पहचान और अन्य संवेदनशील जानकारियों का खुलासा कानूनन प्रतिबंधित है। इसलिए जांच पूरी होने और अधिकृत जानकारी जारी होने तक मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

इस मामले से संबंधित अधिकृत जानकारी उपलब्ध होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!