बिलासपुर संभाग

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान, आईएमए बिलासपुर ने किया अभिनंदन

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिलासपुर द्वारा शनिवार 11 जुलाई को आईएमए हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर.डी. गुप्ता, डॉ. के.के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी.डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर.के. सिंह तथा डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना चिकित्सा जगत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन युवा चिकित्सकों को भी सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित एवं डॉ. नीरज शर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर आईएमए बिलासपुर के पदाधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित चिकित्सकों के चिकित्सा सेवा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!