मध्यप्रदेश
MP में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 18 दिन में 2.86 करोड़ की शराब और तस्करी का सामान जब्त

प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई जिलों में शराब तस्करों के नेटवर्क पर चला शिकंजा
भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने जून माह में बड़ा अभियान चलाते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा है। महज 18 दिनों के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर करीब 2 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब, वाहन और तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई ने प्रदेश में सक्रिय अवैध शराब नेटवर्क की व्यापकता को भी उजागर कर दिया है।
झाबुआ में सबसे बड़ी कार्रवाई
- थांदला, राणापुर और झकनावदा चौकी क्षेत्र में कार्रवाई।
- 176 पेटियों से अधिक अवैध शराब बरामद।
- वाहनों सहित करीब 47.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
इंदौर में शराब तस्करों पर शिकंजा
- संयोगितागंज, द्वारकापुरी और बड़गोंदा क्षेत्रों में छापेमारी।
- अवैध शराब और वाहनों सहित 37.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
खरगोन और सागर में भी बड़ी जब्ती
- खरगोन में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और शराब सहित 28.96 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
- सागर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 26.95 लाख रुपये की संपत्ति बरामद।
पन्ना में 2,484 लीटर से ज्यादा शराब बरामद
- पवई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई।
- पिकअप वाहन सहित 22.50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त।
बड़वानी, छिंदवाड़ा और छतरपुर में कार्रवाई
- बड़वानी में 15 लाख रुपये मूल्य की शराब और वाहन जब्त।
- छिंदवाड़ा में बोलेरो वाहन सहित 10.56 लाख रुपये की संपत्ति बरामद।
- छतरपुर में 10.20 लाख रुपये मूल्य की शराब और वाहन जब्त।
ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई
- नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई।
- शराब, वाहन और मोटरसाइकिल सहित 9.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
अन्य जिलों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी
- सिंगरौली : 9.20 लाख रुपये।
- अलीराजपुर : 8.18 लाख रुपये।
- विदिशा : 8.05 लाख रुपये।
- सीधी : 7.17 लाख रुपये।
- उज्जैन : 6.12 लाख रुपये।
- भिंड : 5.99 लाख रुपये।
- जबलपुर : 5.80 लाख रुपये।
- नर्मदापुरम : 5.70 लाख रुपये।
- खंडवा : 4.53 लाख रुपये।
- मुरैना : 4.45 लाख रुपये।
- आगर मालवा : 4.24 लाख रुपये।
- डिंडोरी : 2.85 लाख रुपये।
- दमोह : 1.90 लाख रुपये।
- भोपाल ग्रामीण : 1.06 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और सामग्री जब्त।
अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी
प्रदेश पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और तस्करी के संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगामी दिनों में भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।



