रायपुर संभाग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का रायपुर आगमन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के रायपुर आगमन पर गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कोरिया जिले में सोनहत एनीकट निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत में सोनहत एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 49 लाख 48 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इस परियोजना के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

120 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ

प्रस्तावित एनीकट के निर्माण से किसानों को स्वयं के साधनों से लगभग 120 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे खरीफ और रबी दोनों मौसम की फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होने की संभावना है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को सौंपी गई है।

भू-जल संवर्धन और पेयजल सुविधा को मिलेगा बल

सोनहत एनीकट परियोजना से केवल सिंचाई ही नहीं, बल्कि भू-जल स्तर में सुधार, निस्तारी और पेयजल उपलब्धता में भी वृद्धि होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने से स्थानीय लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। शासन का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए विकास की नई संभावनाएं लेकर आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!