बिलासपुर संभाग

जुए की लत ने बनाया शातिर चोर: AC रिपेयरिंग के बहाने रेकी, सूने घरों में देता था वारदात को अंजाम

30 लाख जुए में हारने के बाद शुरू की चोरी, 45.84 लाख का माल बरामद, 8 मामलों का खुलासा

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर में सूने मकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 45.84 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ दर्ज 8 मामलों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई महीनों से शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में बंद घरों की रेकी कर सूने घरों में वारदात को अंजाम दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ACCU और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी सूरज काछी, मूलतः गौरेला का निवासी है और बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। वह AC और इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयरिंग के बहाने कॉलोनियों में जाता और दिन में घरों की रेकी करता था, फिर रात में सूने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस और CCTV से बचने के लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाता था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन जुए का आदी है और करीब 30 लाख रुपये हार चुका है। इसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की राह अपनाई।

पुलिस ने आरोपी के पास से 252 ग्राम सोना, 1 किलो से अधिक चांदी, स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 45.84 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी की वारदातों को कबूल किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!