दुर्ग संभाग

जबलपुर से रायपुर आ रही बस की ट्रक से जबरजस्त टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

3-4 की हालत नाजुक, चीख-पुकार से गूंजा हाईवे

कवर्धा ( शिखर दर्शन ) // रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जब जबलपुर से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो अचानक हुए इस हादसे से सहम गए। टक्कर के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री सीटों से गिरकर घायल हो गए।

घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!