बिलासपुर संभाग

आधी रात का हमला: 20 नकाबपोशों का तांडव, घर में घुसकर परिवार को बेरहमी से पीटा

पुरानी रंजिश में बवाल, महिलाएं भी नहीं बचीं, CCTV में कैद वारदात से दहशत , बर्बर मारपीट, कई घायल, एक की हालत नाजुक

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके में आधी रात को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। 20 से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया, जिसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार हमला पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से किया गया। देर रात अचानक हमलावरों ने घर पर धावा बोला और परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!