मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन का दौरा, जनआक्रोश रैली और कांग्रेस का सत्याग्रह

मध्य प्रदेश में 3553 शराब दुकानें नीलाम, सरकार को लक्ष्य से अधिक राजस्व

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रदेश का सियासी माहौल गर्म रहने के आसार हैं।

इधर प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य की सभी 3553 शराब दुकानें नीलाम हो गई हैं, जिससे सरकार को इस बार 20,481 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य से करीब 200 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार को 18,676.80 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.33 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा आबकारी विभाग को अन्य स्रोतों से लगभग 1775 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

सरकार ने पहले यह योजना बनाई थी कि यदि नीलामी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो निगम या मंडल बनाकर शराब दुकानों का संचालन किया जाएगा, लेकिन सभी दुकानों की सफल नीलामी के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि शासन को इस विकल्प की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पूरी नीलामी प्रक्रिया के बाद संभावित घाटे का भी समायोजन कर लिया गया है, जिससे सरकार को वित्तीय रूप से राहत मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!