मध्यप्रदेश
MP Board Result: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, कल जारी होगा रिजल्ट

सुबह 11 बजे CM डॉ. मोहन यादव करेंगे परिणाम घोषित
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 15 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
मंडल के अनुसार, परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इस वर्ष करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं दी थीं।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mponline.gov.in
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं
- “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या आवेदन संख्या दर्ज करें
- कैप्चा भरकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं




