रायपुर संभाग

राज्योत्सव के समापन समारोह में पहुंचे अमित शाह, 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण; भव्य समारोह में होंगे सम्मानित

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही समारोह का औपचारिक आयोजन शुरू हुआ।

नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इन विभूतियों ने कला, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद हैं। राज्योत्सव के समापन समारोह को लेकर आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!