Blog

छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

ASP, DSP, CSP और ACP स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, बिलासपुर में रिया मिश्रा बनीं एएसपी ट्रैफिक

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव में बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, बलरामपुर, कोरबा, बेमेतरा, राजनांदगांव, सूरजपुर सहित कई जिलों की पुलिस व्यवस्था प्रभावित होगी।

बिलासपुर में रिया मिश्रा को एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को धमतरी से बलरामपुर भेजा गया है। रामगोपाल करियारै का बिलासपुर से कटघोरा (कोरबा) तबादला किया गया है, जबकि नीतीश कुमार ठाकुर को कटघोरा से बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

रायपुर और राजनांदगांव में भी नई पदस्थापना

गीता वाधवानी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। लितेश सिंह को रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी पद पर सौरभ उईके की भी रायपुर नगरीय में पदस्थापना की गई है।

मणिशंकर चंद्रा को रायपुर में नई जिम्मेदारी

जारी तबादला आदेश के अनुसार मणिशंकर चंद्रा जो की पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की विशेष शाखा में पदस्थ थे, उन्हें रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) बनाया गया है। उनकी नई पदस्थापना राजधानी की नगरीय पुलिस व्यवस्था से जुड़ी होगी।

विवेक शर्मा बिलासपुर रेंज से बेमेतरा भेजे गए

वहीं विवेक शर्मा का तबादला बिलासपुर रेंज कार्यालय से बेमेतरा जिले में किया गया है। उन्हें बेमेतरा में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ उनकी नई पदस्थापना जिला पुलिस व्यवस्था में होगी।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

विशाल गर्ग को बीजापुर से नगर पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर बनाया गया है। सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार मंडावी को सरगुजा से नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस आदेश के साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है। हालांकि, उपलब्ध आदेश के विवरण में कुछ अधिकारियों के नाम और नई पदस्थापना का ही उल्लेख है; शेष अधिकारियों की पूरी सूची सामने आने पर फेरबदल की विस्तृत तस्वीर स्पष्ट होगी।

देखिये आदेश की प्रति :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!