सरगुजा संभाग

हॉस्टल की इमारत पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने से मचा हड़कंप, पुलिस और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचे; कारणों का पता नहीं चला

अंबिकापुर ( शिखर दर्शन ) //

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए इमारत पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच एक युवक इमारत पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली।

जशपुर जिले की रहने वाली है छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा जशपुर जिले की रहने वाली है और अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को इमारत पर चढ़ा देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचाने की कोशिश की।

युवक ने आगे बढ़कर बचाई जान

इसी दौरान एक युवक साहस दिखाते हुए छात्रावास की इमारत पर चढ़ गया और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

आत्महत्या की कोशिश के कारणों का पता नहीं

फिलहाल छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। छात्रा की स्थिति और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!