गणेश स्वरूप में सजे भगवान महाकाल, भस्म आरती में हुआ दिव्य श्रृंगार; पंचामृत अभिषेक से भक्तिमय हुआ गर्भगृह
भांग-चंदन और आभूषणों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 7 अक्टूबर को भगवान महाकाल की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर तड़के मंदिर के कपाट खुले और विधि-विधान से पूजन-अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को गणेश स्वरूप में सजाया गया।
मंदिर के पट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया।
भांग-चंदन और आभूषणों से सजा दिव्य स्वरूप
अभिषेक और पूजन के बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भांग और चंदन के साथ विभिन्न आभूषणों से बाबा का अलंकरण हुआ। इस दौरान भगवान महाकाल गणेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते नजर आए।
भस्म आरती के दौरान मंदिर का वातावरण भगवान महाकाल की भक्ति और जयकारों से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


