दिल्ली

आज का मौसम : 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा

मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // देशभर में सक्रिय मानसून के बीच भारतीय मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए व्यापक वर्षा और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 15 घंटे के भीतर देश के 16 राज्यों में कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बने चक्रवाती तंत्र से त्रिपुरा तक निम्न स्तर का दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से व्यापक वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज आंधी की संभावना।
  • मध्य प्रदेश के मांडला, विदिशा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, देवास, बैतूल, हरदा, धार, बालाघाट, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश तथा 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़ और कोरिया में भारी बारिश तथा 65 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट।
  • राजस्थान के अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली और बूंदी में भारी बारिश और 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना।
  • पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा और 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी।
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मालदा, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, हुगली सहित कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा और 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान।
  • गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, नर्मदा और दादरा एवं नगर हवेली में भारी बारिश और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी, उधमपुर, गांदरबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट।
  • ओडिशा के भुवनेश्वर, पुरी, बलांगीर, नुआपाड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर और संबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी।

प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
दिल्ली29°से.27°से.
मुंबई29°से.27°से.
चेन्नई34°से.28°से.
कोलकाता29°से.27°से.
लखनऊ30°से.27°से.
पटना31°से.27°से.
भोपाल26°से.24°से.
जयपुर27°से.26°से.
शिमला23°से.20°से.
नैनीताल24°से.21°से.

यात्रियों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा तेज हवा और आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!