मध्यप्रदेश

केन-बेतवा परियोजना पर गरमाई सियासत, धरना स्थल पहुंचे उमंग सिंघार; किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

छतरपुर ( शिखर दर्शन ) // केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर छतरपुर जिले के कुपी गांव के समीप बराना नदी क्षेत्र में चल रहे किसानों के धरने को मंगलवार को नया राजनीतिक समर्थन मिला। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धरना स्थल पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर कांग्रेस की ओर से आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।

12वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

परियोजना से प्रभावित किसान पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के दौरान किसान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी मांगें और विरोध दर्ज करा रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे उमंग सिं्घार ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने उठाए मुआवजा और विस्थापन के मुद्दे

धरने पर मौजूद किसानों का कहना है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से उनकी उपजाऊ भूमि डूब क्षेत्र में चली जाएगी। उनका आरोप है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजा व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। किसानों ने अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

कांग्रेस ने आंदोलन को दिया समर्थन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के कारण बुंदेलखंड के किसानों की उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है और किसानों की चिंताओं का समुचित समाधान नहीं किया जा रहा है।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना स्थल पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा, उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!