बिलासपुर संभाग

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का बिलासपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत, भेंट किया गया सिख धर्म का प्रतीक कृपाण

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर सरगांव चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सिख धर्म का प्रतीक कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में दीपक बैज, देवेंद्र यादव, राजेंद्र शुक्ला, सुबोध हरितवाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!