मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 22 जिलों में भारी और 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ जिलों में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

इसके अलावा अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली सहित 25 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लगातार बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से रपटों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों को पार नहीं करने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!