बिलासपुर संभाग

डिजिटल लर्निंग से संगठन होगा मजबूत, समयबद्ध योजना के साथ करें कार्य : रूप कुमारी चौधरी

भाजपा के जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हुई समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों को दिए संगठन विस्तार के निर्देश

बिलासपुर (शिखर दर्शन)// भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की समीक्षा बैठक में जिले की संगठन प्रभारी एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठ संयोजकों, मंडल संगठन प्रभारियों, सहप्रभारियों तथा मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों के प्रशिक्षण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से बेहतर कार्य कर रही है और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप निःस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए।

समयबद्ध योजना बनाकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए तथा संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम में सभी की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र जमा करने के दिए निर्देश

ऊर्जा विकास निगम (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी अपने प्रमाण-पत्र जिलाध्यक्ष के पास जमा करें। मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं तथा शक्ति केन्द्रों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की जानकारी भी संकलित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी को एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करना होगा तथा आगामी चुनाव में 51 प्रतिशत मत प्राप्त कर विजय का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बूथ स्तर तक प्रशिक्षण पहुंचाने पर जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को बूथ स्तर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है और सभी को इसे गंभीरता से पूरा करना होगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर वाणी राव, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, गुलशन ऋषि, सोमेश तिवारी, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, पल्लव धर, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो. हनीफ, देवेश खत्री, विनय अवस्थी, राजेश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, दिनेश शुक्ला, राकेश मिश्रा, सुंदर सिंह, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, एस. श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत क्षत्री, हरीश साहू, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!