बस्तर संभाग

कार पार्किंग विवाद में बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई

मेगा मार्ट में युवक ने जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद; एफआईआर की मांग

जगदलपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पार्किंग में ड्यूटी कर रहे एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ युवक ने मारपीट कर दी। आरोपी ने पहले गार्ड को जमीन पर गिराया और फिर घसीटते हुए बेरहमी से उसकी पिटाई की। पूरी घटना मेगा मार्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवक लगातार उनके साथ मारपीट करता रहा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिजनों ने की एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित सुरक्षा गार्ड की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि ड्यूटी के दौरान एक बुजुर्ग कर्मचारी के साथ इस तरह की मारपीट बेहद निंदनीय है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा और बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!