मध्यप्रदेश

महाकाल की शरण में पहुंचे मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह, भस्म आरती में किया दर्शन

बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, बोले- महाकाल लोक बनने के बाद दिखा बड़ा बदलाव

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // प्रसिद्ध फिल्म निर्माता Madhur Bhandarkar, अभिनेता Jay Bhanushali और अभिनेत्री Arti Singh सोमवार तड़के विश्व प्रसिद्ध Shri Mahakaleshwar Temple पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। तीनों कलाकार नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के साक्षी बने और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचने के बाद सभी ने पूरे विधि-विधान से भस्म आरती में सहभागिता की। करीब दो घंटे तक आरती और पूजन में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया तथा उनके कान में अपनी मनोकामनाएं भी कही। इसके पश्चात चांदी द्वार से जल अर्पित कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत भी किया गया।

दर्शन के बाद मधुर भंडारकर ने कहा कि वे पिछले दो दशकों से अधिक समय से महाकाल मंदिर आते रहे हैं और लगभग हर वर्ष भस्म आरती में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष मिला। साथ ही उन्होंने बताया कि महाकाल लोक और कॉरिडोर निर्माण के बाद मंदिर परिसर में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।

वहीं अभिनेता जय भानुशाली ने कहा कि वे अपनी मित्र आरती सिंह के आग्रह पर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए हैं। उन्होंने बताया कि आरती सिंह का मानना है कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का दर्शन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है, इसलिए वे भी इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बनने पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!