मध्यप्रदेश

कटरा-श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास ?

उज्जैन से जम्मू-कश्मीर रवाना होंगे मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज कटरा और श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे से पहले मुख्यमंत्री उज्जैन में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सुबह उज्जैन से जम्मू के लिए करेंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे इंदौर से जम्मू के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे जम्मू पहुंचने के बाद कटरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

माता वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे दर्शन

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे दर्शन और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे कटरा जिला रियासी के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 2:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्रीनगर में भी रहेंगे कई कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 8 बजे लोकभवन, श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नीट मुद्दे पर NSUI की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में भोपाल में NSUI कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर 30 मई को प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज कोर्ट में पेशी

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस मामले में आज सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई कोर्ट से उनकी रिमांड की मांग कर सकती है। बताया गया है कि गुरुवार को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!