बिलासपुर संभाग

चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई खाक, बाल-बाल बची तीन लोगों की जान

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

कोरबा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के Korba में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे। अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति गंभीर होते देख कार सवार लोगों ने तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही CSEB Fire Brigade की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!