मध्यप्रदेश

AI का खौफनाक इस्तेमाल: नाबालिग छात्रा को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, परेशान होकर लगा ली फांसी

भोपाल में सनसनीखेज मामला, परिजनों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एआई तकनीक के दुरुपयोग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक एक 17 वर्षीय छात्रा की तस्वीरों को AI की मदद से अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामला Aishbagh थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। वे सोशल मीडिया की तस्वीरों को AI तकनीक से एडिट कर अश्लील फोटो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे। परिवार का आरोप है कि आरोपी स्कूल के बाद भी छात्रा का पीछा करते थे, जिससे वह लगातार तनाव में रहने लगी थी।

बताया गया कि घटना वाले दिन छात्रा ने अपनी छोटी बहन को कमरे से बाहर भेजा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने छात्रा का शव रखकर थाने के सामने प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Madhya Pradesh Police ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!