मध्यप्रदेश

मप्र अधिवक्ता परिषद चुनाव सम्पन्न: 122 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, अब परिणाम का इंतजार

प्रदेशभर में शांतिपूर्ण मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। राजधानी भोपाल सहित सभी जिला न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान प्रदेशभर के करीब 88 हजार अधिवक्ताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

122 प्रत्याशी मैदान में, भोपाल से 20 उम्मीदवार

इस बार अधिवक्ता परिषद चुनाव में कुल 122 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनकी किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है। राजधानी भोपाल से अकेले 20 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से परिषद के लिए 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई जिलों में दिनभर मतदान केंद्रों पर भारी हलचल बनी रही।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कराया गया चुनाव

मुख्य मतदान अधिकारी मनोहर लाल पाटीदार ने बताया कि यह निर्वाचन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कराया गया। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए हाई पावर कमेटी का भी गठन किया गया था, जिसने पूरे निर्वाचन की निगरानी की।

अब मतगणना और परिणाम पर टिकी निगाहें

मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों की नजर मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि परिषद का यह चुनाव आने वाले समय में प्रदेश की अधिवक्ता राजनीति और बार संघों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!