भोपाल-इंदौर हाईवे पर भयंकर चेन एक्सीडेंट, आधा दर्जन से ज्यादा घायल , 3-4 कारें टकराईं, 6 से ज्यादा घायल, ट्रैफिक हुआ जाम !

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // भोपाल-इंदौर हाईवे पर भौरी जोड़ के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तीन से चार कारों की आपस में जोरदार टक्कर से यह चेन रिएक्शन दुर्घटना हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों को मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या लेन बदलने की कोशिश इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है ताकि एक्सीडेंट के सटीक कारणों – ओवर स्पीडिंग, लापरवाही या अन्य वजह – का पता लगाया जा सके।

