मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का असर जारी, कोहरे ने दी कुछ राहत; ग्वालियर-कटनी सबसे ठंडे, कल से नया मौसम सिस्टम होगा सक्रिय

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश में अभी भी कड़ाके की ठंड का असर जारी है, लेकिन उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में घने कोहरे से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा, जबकि भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम कोहरा छाया रहा।

बर्फीली हवाओं ने राज्य के उत्तरी हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। आज सबसे ठंडे स्थानों में ग्वालियर 6.5 डिग्री, कटनी का करौंदी 4.7 डिग्री, सतना 5.3 डिग्री और नौगांव 5.5 डिग्री रहे। पचमढ़ी में 5.8 डिग्री, खजुराहो 6 डिग्री, दतिया 6.2 डिग्री, मंडला-राजगढ़ 6.4 डिग्री और रीवा में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर 9.5 डिग्री, उज्जैन 11 डिग्री और जबलपुर में 9.5 डिग्री रहा। यानी बड़े शहरों में ठंड थोड़ी कम महसूस हुई, लेकिन उत्तरी और विंध्य क्षेत्रों में लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल यानी 15 जनवरी से मध्य प्रदेश में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा। यह सिस्टम एक-दो दिन में और मजबूत होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या ओस जैसी ठंडी वर्षा (मावठा) गिर सकती है। फिलहाल प्रदेश में शुष्क मौसम बरकरार रहेगा, लेकिन ठंड से पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!