मध्यप्रदेश

CM डॉ मोहन यादव आज करेंगे खेलो MP यूथ गेम्स का शुभारंभ, भोपाल में गौमांस मामले को लेकर आज होगा प्रदर्शन, पढिए मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल आज खेलों की गूंज और राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों के बीच खासा व्यस्त रहने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 जनवरी को ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन देश में पहली बार खेल विभाग और सभी खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
शाम 6 बजे बड़े तालाब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर होने वाले इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के दौरान वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के जरिए भोपाल के ताल-तलैयों की ऐतिहासिक झलक आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत रूप में दिखाई जाएगी। साथ ही भव्य आतिशबाजी से आसमान रंगीन होगा। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की दमदार प्रस्तुतियां इस शाम को और यादगार बनाएंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, मैस्कॉट, एंथम और आधिकारिक जर्सी का लोकार्पण भी करेंगे।

चार चरणों में होगी प्रतियोगिता
खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा—

  • विकासखंड स्तर
  • जिला स्तर
  • संभाग स्तर
  • राज्य स्तर

गौमांस मामले को लेकर आज बड़ा प्रदर्शन

इधर, राजधानी भोपाल में आज जय मां भवानी संगठन द्वारा गौमांस मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन और पैदल मार्च भी आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन हालिया भोपाल स्लॉटर हाउस विवाद के विरोध में है, जहां जांच में गोमांस की पुष्टि हुई थी।
दोपहर 1 बजे होटल पलाश से शुरू होकर यह पैदल मार्च मुख्यमंत्री निवास तक जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। मार्च के समापन पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में गौमाता के सम्मान की रक्षा, दोषियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई तथा गौहत्या कानून का कड़ाई से पालन शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिंसी स्लॉटर हाउस से जुड़े 26 टन मांस की जांच में गोमांस की पुष्टि हुई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे
  • सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे
  • दोपहर 2:10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे
  • शाम 4 बजे आभार कार्यक्रम में सहभागिता
  • शाम 4:30 बजे समत्व भवन में कृषि लोकल्सव संबंधी बैठक
  • शाम 5:30 बजे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से संबंधित बैठक
  • शाम 6 बजे अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज पुरस्कार वितरण एवं नासा चयनित छात्रों को किट वितरण कार्यक्रम
  • शाम 7 बजे वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पहुंचेंगे
  • खेलो एमपी यूथ गेम्स का लोगो, मैस्कॉट, थीम सॉन्ग और टॉर्च लॉन्च कार्यक्रम में भाग लेंगे

इस तरह आज भोपाल में एक ओर खेलों का उत्सव तो दूसरी ओर सामाजिक मुद्दों को लेकर जनआंदोलन, दोनों ही शहर की गतिविधियों को खास बनाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!