मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, बाबा महाकाल से की स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज 75 वर्ष के हुए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन @RSSorg के माननीय सरसंघचालक आदरणीय श्री @DrMohanBhagwat जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। आपका मार्गदर्शन प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रवादी संस्कारों का संचार कर भारत को पुनः उसके परमवैभव पर ले जाने में सहायक सिद्ध हो; यही प्रार्थना है।”

इस अवसर पर प्रदेशभर में मोहन भागवत के योगदान और राष्ट्रसेवा के मार्गदर्शन को याद करते हुए सामाजिक और राजनैतिक व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।



