बिलासपुर संभाग

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती , असुरक्षित खड़े ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई , लॉक कर वसूला जुर्माना

कोरबा (शिखर दर्शन) // सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे असुरक्षित तरीके से खड़े ट्रेलर वाहनों को लॉक कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे कदम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117/177 के अंतर्गत अनेक ट्रेलर गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। मेजर ध्यानचंद चौक, रुमगारा और सर्वमंगला चौक के आसपास सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों को ड्राइवरों ने बेहद व्यस्त इलाके में पार्क किया था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हाल के महीनों में कई सड़क हादसों के पीछे इस तरह की लापरवाह पार्किंग मुख्य कारण रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह और निरीक्षक तेज सिंह यादव के मार्गदर्शन में एएसआई मनोज राठौर, रामनारायण रात्रे और मैदानी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि नियम विरुद्ध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देने के साथ जुर्माना भी लगाया गया।

पुलिस का कहना है कि वर्ष 2024 की तुलना में इस साल अब तक सड़क दुर्घटनाओं और कैजुअल्टी के मामलों में कमी आई है, लेकिन लक्ष्य ‘शून्य दुर्घटना’ का है। इसके लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था और लोगों में सड़क पर जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना प्राथमिकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!