मध्यप्रदेश

12 फरवरी महाकाल आरती: माघ पूर्णिमा पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार,गूंज उठे हर हर महादेव के जयकारे

उज्जैन (शिखर दर्शन) // माघ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य अभिषेक और दिव्य श्रृंगार किया गया। बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक पूजन संपन्न किया गया।

इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई और उन्हें रजत से निर्मित शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण करवाई गई। महाकाल का दिव्य श्रृंगार अद्भुत आभा बिखेर रहा था। भोग में भगवान को विभिन्न फल और मिष्ठान अर्पित किए गए।

भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं प्रकट कर आशीर्वाद मांगा। पूरे मंदिर परिसर में “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव” और “हर हर शंभू” के जयकारे गूंज उठे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

बाबा महाकाल के इस भव्य श्रृंगार और दिव्य आरती के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे, वहीं ऑनलाइन दर्शन के माध्यम से भी भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!