मध्यप्रदेश

“अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका ने प्रेमी को भगाकर किया विवाह, बाद में सुरक्षा के लिए पुलिस से की मदद की अपील”

गुना (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी को भगाकर उससे विवाह किया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

युवती का नाम स्नेहा बताया जा रहा है, जिसने खुद अपनी इच्छा से लड़के को अपने साथ ले जाने का फैसला किया और दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद, स्नेहा और उसके प्रेमी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि उनके परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

स्नेहा ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि यह उसका व्यक्तिगत निर्णय था और उसने स्वेच्छा से लड़के को भगाकर शादी की है। उनका कहना है कि अब वह और उनका साथी शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं और उन्होंने अपने परिवारों से अपील की है कि उन्हें और उनके साथी के परिवारों को परेशान न किया जाए। दोनों प्रेमी बालिग हैं और कोर्ट में विवाह के बाद कानूनी रूप से अब वे पति-पत्नी हैं।

अपने रिश्ते में सुरक्षा की मांग करते हुए यह प्रेमी जोड़ा पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगा चुका है। स्नेहा और उसके प्रेमी अब एक नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से सहारा चाहते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!