रायपुर संभाग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौ तस्करों को दी कड़ी चेतावनी, ‘अगर नहीं सुधरे तो उल्टा लटकाकर सख्त सजा दी जाएगी’

रायपुर (शिखर दर्शन) // रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि गौ तस्करी के खिलाफ कोई भी सख्ती बरती जाएगी। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक कड़ी चेतावनी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि “गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और अगर वे नहीं सुधरे तो उन्हें उल्टा लटकाकर सख्त सजा दी जाएगी।”

शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह के अपराधों को पूरी तरह से रोकने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पहले, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि गौमाता की तस्करी न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अपराधी या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें, क्योंकि प्रदेश में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

मामला 8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात का है, जब रायपुर के मोमिनपारा क्षेत्र में गौमांस की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी के कमरे से गौमांस, मांस काटने के उपकरण, चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी खुर्शीद अली के साथ मुंतजिर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, ईरशाद कुरैशी और समीर मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि मुख्य आरोपी खुर्शीद अली अपने बेटे समीर और इरशाद के साथ मिलकर गौ मांस काटने और बेचने का काम करता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!