राष्ट्रीय
हर साल 15-40 अतिरिक्त हीट डे, भारत में मौसम को लेकर CEEW की चेतावनी

बढ़ती गर्मी का असर स्वास्थ्य, कृषि और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा भारी
नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // पर्यावरण थिंक टैंक काउंसिल फॉर एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दो दशकों में भारत में हर साल 15 से 40 अतिरिक्त हीट डे बढ़ सकते हैं। इसका असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि, जल संसाधन, शहरी जीवन और स्वास्थ्य पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार हीटवेव की तीव्रता और अवधि बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे बढ़ सकते हैं।
बढ़ती गर्मी का असर डिजिटल क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जहां डेटा सेंटरों को ठंडा रखने के लिए अधिक बिजली की जरूरत होगी। रिपोर्ट में “असामान्य रूप से गर्म रातों” की भी चेतावनी दी गई है, जिससे शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाएगा और हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मुख्य बातें:
- हर साल 15–40 अतिरिक्त हीट डे बढ़ने की संभावना
- 20–40 दिन तक असामान्य रूप से गर्म रातें
- हीटवेव की तीव्रता और अवधि में बढ़ोतरी
- स्वास्थ्य पर असर: हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, दिल संबंधी खतरे
- डेटा सेंटरों की लागत बढ़ेगी
- महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडु में गर्मी और भारी बारिश दोनों बढ़ेंगी
- उत्पादकता और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ेगा



