बाबा महाकाल की शरण में सितारे: अनुपम खेर और शुभांगी दत्त ने किए दर्शन, भक्ति में दिखे लीन

नंदी हॉल में पूजन-अर्चना, बोले- महाकाल के दरबार में सब बराबर

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // विश्व प्रसिद्ध Shri Mahakaleshwar Temple में मंगलवार को फिल्म अभिनेता Anupam Kher और अभिनेत्री Shubhangi Dutt बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। दोनों कलाकारों ने प्रातःकालीन भोग आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन उपरांत Anupam Kher ने सभा मंडप स्थित भगवान श्री वीरभद्र, श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्य जी का भी पूजन किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों कलाकारों का स्वागत किया गया।
नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन दिखे Anupam Kher ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर उन्हें बेहद सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि “महाकाल के दरबार में सब बराबर हैं, यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। मैं यहां एक भक्त के रूप में आता हूं, न कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर।” उन्होंने भगवान शिव से सभी के मंगल और कल्याण की कामना भी की।

वहीं Shubhangi Dutt ने कहा कि महाकाल मंदिर में आकर उन्हें आत्मिक शांति मिली। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला दौरा है और लंबे समय से यहां आने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि “आज बाबा महाकाल के दर्शन कर नई ऊर्जा और नई शुरुआत का एहसास हो रहा है।”
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।



