रायपुर संभाग

खम्हारडीह बस्ती में जल संकट: नलों में नहीं आ रहा पानी, महीनेभर से पेयजल के लिए जूझ रहे लोग

भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी, टैंकर सप्लाई भी नाकाफी

रायपुर (शिखर दर्शन) // भीषण गर्मी के बीच राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। सतनाम चौक स्थित बस्ती में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बस्ती में हालात ऐसे हैं कि नलों में पानी नहीं आ रहा और लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पानी के टैंकर भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहे, जिससे सभी तक पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। पानी की किल्लत से परेशान बस्तीवासियों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!