Blog

श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र के शक में युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

घायल युवक सिम्स में भर्ती, कोनी पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत शुरू की जांच

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // जिले के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र करने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक अपने एक परिचित के साथ घर के पास स्थित श्मशान घाट गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई

पुलिस के अनुसार, मामले में कोनी थाने में अपराध क्रमांक 601/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रकरण में उमेश सिंह ठाकुर (32), राजा यादव (26) और नितेश यादव (23), निवासी दैहानपारा, छोटी कोनी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

तंत्र-मंत्र का संदेह, मारपीट की जांच जारी

घटना के पीछे श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किए जाने का संदेह बताया जा रहा है। हालांकि, युवक वास्तव में वहां क्या कर रहा था और मारपीट किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!