सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण के लिए 4 करोड़ की घोषणा

जशपुर ( शिखर दर्शन ) // छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा भी की।

दराखारिका में 4 करोड़ से बनेगा छठ घाट

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ व्रती कठिन तपस्या और पूरी श्रद्धा के साथ सूर्यदेव की उपासना करते हैं। इस पर्व का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी विशेष है।

जनजातीय गौरव दिवस की भी दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष हेमंती साय, भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!