रायपुर संभाग
महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी, ED मांगेगी कस्टोडियल रिमांड

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत इसके प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत में पेश किया है। सीबीआई कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ईडी ने PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था।
बताया जा रहा है कि ईडी सौरभ चंद्राकर से मामले में विस्तृत पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए जांच एजेंसी अदालत से कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है। अब अदालत के रुख और रिमांड को लेकर होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।



