बिलासपुर संभाग

खरगे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के अपमान का आरोप लगाकर फूंका पुतला

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कथित अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया और सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की मांग उठाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले—राजनीतिक आलोचना में भी मर्यादा जरूरी

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों के विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक आलोचना सभी का अधिकार है, लेकिन आलोचना के नाम पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं से संयम, शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप आचरण की अपेक्षा की जाती है।

युवा मोर्चा ने भी जताया विरोध

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मान और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए युवा मोर्चा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति से जिम्मेदार और मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवाद में गरिमा बनाए रखना आवश्यक है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का विरोध करते रहेंगे और राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की मांग उठाते रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, गौरी गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, देवेंद्र पाठक, नितिन पटेल, नीलेश सिंह ठाकुर, महर्षि बाजपेयी, अमित सिंह, राहुल सिंह, अमर सिंह राजपूत, देवासीस दत्ता, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, संदीप श्रीवास, अनिश गुप्ता, स्वर्णिम तिवारी, साहिल भाभा, अरुण लाश्कर, मोनू मिश्रा, मनीष यादव, आयुष चतुर्वेदी, तेजस सिंह राजपूत, आयुष मेहता, जितेंद्र सूर्यवंशी, सन्नी वाधवानी, राहुल महन्ती, गुलशन खण्डेकर, अरुज मिश्रा, अशोक राजपूत और प्रिंश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!