महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने किया नमन, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

महापौर पूजा विधानी ने कहा—महर्षि वाल्मीकि के आदर्श समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं
बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकि चौक में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के छायाचित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती की गई और उनके योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
कर्म और ज्ञान से महान बनता है मनुष्य
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के भी प्रतीक हैं। उन्होंने अपने तप और ज्ञान के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है।
महापौर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समानता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, शैलेंद्र यादव, देवेंद्र पाठक, वैभव गुप्ता, योगेश बोल, दिनेश देवांगन, गोपी थारवानी, चंदन गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, राकेश सिंह ठाकुर, रवि, सूरज मौर्य, शुभम तिवारी, स्वरूप केसरवानी, दीपक साहू, विनय निर्मलकर, सोनम साहू, माला पांडे, विनीता वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



