दुर्ग संभाग

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर विवाद, पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण; IG अजय यादव ने SP अंकिता शर्मा से किया जवाब तलब

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 से हर्ष फायरिंग करने का मामला चर्चा में है। राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा की गई फायरिंग को लेकर उठे सवालों के बाद पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है। अब उनके जवाब और आईजी की टिप्पणी के बाद प्रकरण पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा।

राजनांदगांव ( शिखर दर्शन ) //

विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने शस्त्रों की पूजा कर बुराई के अंत और आम नागरिकों की सुरक्षा के संकल्प के साथ देवी मां दुर्गा से शक्ति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हथियार चलाने की तकनीक और पुलिस की निर्धारित प्रक्रिया को लेकर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए।

पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया

राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव के अनुसार, यह मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आया है। विजयादशमी पर पुलिस इकाइयों में शस्त्र पूजन की परंपरा रही है, लेकिन इस मामले में मीडिया में उठी टिप्पणियों और पुलिस के शस्त्र संबंधी नियमों के अनुरूप प्रक्रिया अपनाए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

SP के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई

आईजी अजय यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मिलने के बाद वे अपनी टिप्पणी के साथ प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में एसपी का स्पष्टीकरण सामने आने और पुलिस मुख्यालय के अगले निर्देशों का इंतजार है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि जांच के बाद विभागीय स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!