दुर्ग संभाग

SP अंकिता शर्मा ने किया हर्ष फायर…. विजयादशमी पर शस्त्र पूजन से गूंज उठी पुलिस लाइन , देखें वीडियो

राजनांदगांव (शिखर दर्शन) // विजयादशमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मां दुर्गा की आराधना कर शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा की। इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।

मां दुर्गा की आराधना कर मांगी सुरक्षा की शक्ति

विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई। पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के शस्त्रों को विधि-विधान से रखा गया और उनकी पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शक्ति की देवी मां दुर्गा से बुराइयों के अंत, आम नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

एसपी अंकिता शर्मा ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

शस्त्र पूजन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग ने शस्त्रों की पूजा के माध्यम से देश और प्रदेश की सुरक्षा, शांति तथा भाईचारे की कामना की।

हर्ष फायर कर निभाई परंपरा, वाहनों की भी हुई पूजा

कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति दी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित एएसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों ने हर्ष फायर कर परंपरा का निर्वहन किया। पुलिस वाहनों की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों के योगदान को किया याद

विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। पुलिस विभाग में इसे कर्तव्य, साहस और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सुरक्षा बलों के योगदान को याद करते हुए प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!