भाजयुमो की पहली जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, युवाओं को बूथ स्तर तक जोड़ने का संकल्प

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की प्रथम जिला कार्यसमिति परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय करबला में आयोजित हुई। बैठक में युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा संगठन : अमर अग्रवाल
बैठक को संबोधित करते हुए बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के विचारों तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अनुशासन और समर्पण के साथ काम करें युवा : धरमलाल कौशिक
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और निरंतर सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक के उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगा। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा गौरी गुप्ता, सन्नी केसरी, यश गुप्ता, रोशन सिंह, आयुष सिंह, आलिंद तिवारी, दीपक यादव, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, अजय यादव, अंकित पाल, अमित सिंह, मोनू रजक, अनीश गुप्ता, अंकित गुप्ता, कैलाश वस्त्रकार, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर, अमर सिंह राजपूत, योगेश देवांगन, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, विश्वजीत ताम्रकार, देवाशीष दत्ता, संदीप श्रीवास, सूरज रजक, आनंद अवस्थी, पृथ्वी श्रीवास, विवेक शर्मा, मोनू यादव, तामेश कौशिक, विवेक ताम्रकार, साहिल भाभा, स्वर्णिम तिवारी, बिन्नी विधानी, अभिषेक प्रभाकर, आदर्श तिवारी, संस्कार सोनी, शुभम यादव, अमन सोनी, मोनू मिश्रा, राहुल महंती, आदर्श बेरिया, हिमांशु गुप्ता, आशीष श्रीवास, गिरजा यादव, मोहन राजपूत, शिवानी स्वर्णकार, लक्ष्मी वैष्णव, हर्षित कुमार सिंह, सिद्धार्थ मेहता, रितेश देवांगन, सत्येंद्र प्रकाश सूर्यवंशी, अरुण लास्कर, करण पाण्डेय, राम सचदेवा, प्रवीण तिवारी, मुकेश वर्मा, आनंद कश्यप, शुभम मिश्रा, संदीप तिवारी, आयुष चतुर्वेदी, किशन यादव, नरेंद्र यादव, राजा राम मानिकपुरी, विक्की यादव, प्रणव विश्वकर्मा, साहिल बेरिया, रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक, कुलदीप भारद्वाज, वीरेंद्र यादव, संदीप कौशिक, बिट्टू रमनानी, देवव्रत साहू, कृष्णा जोशी, आकाश यादव, टिकम कौशिक, अमित यादव, भानू राजपूत, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



