रायपुर संभाग

पूजा-पाठ के बहाने महिला से छेड़छाड़, ताबीज पहनाने के नाम पर कमरे में बुलाकर की अश्लील हरकत

धमतरी ( शिखर दर्शन ) // जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पूजा-पाठ और ताबीज का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने पूजा-पाठ कराने और ताबीज पहनाने के बहाने उसे कमरे में अकेले बुलाया। वहां आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

महिला की शिकायत के बाद अर्जुनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला कायम किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष) निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!