रायपुर संभाग

प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन पर मंत्री से सवाल, आज अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति मांगेगी कांग्रेस

पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के मुद्दे पर भी होगी चर्चा

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हो गई। प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता तथा कार्यों के भौतिक सत्यापन को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव से सवाल पूछे।

प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन पर उठे सवाल

सदन में प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था तथा भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। विधायक भईया लाल राजवाड़े ने मंत्री अरुण साव से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी।

अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति मांगेगी कांग्रेस

आज की कार्यवाही में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांग सकती है। इसको लेकर सदन में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत उठेंगे महत्वपूर्ण मुद्दे

सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण तथा जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी उठाया जाएगा।

विभिन्न याचिकाएं भी होंगी प्रस्तुत

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न जनहित से जुड़ी याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!