CM साय आज राजनांदगांव दौरे पर, सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी; कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //
प्रदेश की राजनीति, संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन भी आज आयोजित होगा, जिसमें पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा और प्रशिक्षण सत्र जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ करेंगे और विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वहां वे दोपहर 12:30 बजे स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 3 बजे रायपुर लौटेंगे।
आज से शुरू होगी सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन 22 जून से 26 जून तक किया जा रहा है।
इस विशेष यात्रा में प्रदेशभर से लगभग 1000 विशिष्टजन शामिल होंगे, जिनमें—
- पद्म सम्मान प्राप्त विभूतियां
- साहित्यकार
- लोक कलाकार
- संस्कृति कर्मी
- सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधि
शामिल रहेंगे।
यात्रा के दौरान प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल लेकर गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन
राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है। शिविर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता चयनित जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन विस्तार, जनसंपर्क तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन
अघोर महोत्सव एवं श्रीयज्ञ अनुष्ठान
- स्थान: अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, औघड़नाथ दरबार, पुरानी बस्ती
- सानिध्य: अघोर पीठाधीश बाबा रुद्रानंद प्रचंड वेगनाथ
- समय: प्रातः 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक
नारी शक्ति सम्मान समारोह
- आयोजक: डॉ. आर.पी. सुखीजा स्मृति संस्थान
- स्थान: विमतारा हॉल
- समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक
मां धूमावती प्राकट्य उत्सव
- स्थान: मां धूमावती सिद्धपीठ, श्री शीतला माता मंदिर चौक, पुरानी बस्ती
- समय: शाम 7 बजे से
राजधानी समेत प्रदेशभर में आज राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों की व्यापक हलचल देखने को मिलेगी।


