दुर्ग संभाग

ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे हेमलाल साहू, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद किया मतदान, मतदाताओं के लिए बने प्रेरणा

बालोद ( शिखर दर्शन ) // लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले की नगर पंचायत पलारी से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाता हेमलाल साहू स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। विशेष बात यह रही कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपना वोट डाला। भीषण गर्मी के बीच ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ मतदान करने पहुंचे हेमलाल साहू की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता ने लोगों का दिल जीत लिया। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य मतदाताओं ने भी उनके जज्बे की सराहना की। हेमलाल साहू की यह पहल यह संदेश देती है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लोकतंत्र की सबसे सुंदर तस्वीरों में से एक बता रहे हैं। नगर पंचायत पलारी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हेमलाल साहू का यह जज्बा निश्चित रूप से अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!